रांची, फरवरी 24 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) में मंगलवार को दिन के 11 बजे सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई विश्वविद्यालय में वर्षों पूर्व हुई वित्तीय अनियमितताओं और नियुक्तियों में कथित गड़बड़ियों से जुड़े पुराने मामलों को लेकर की गई है। सीबीआई की टीम ने यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचकर विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की, जिसमें भवन निर्माण, फंड आवंटन और पुरानी नियुक्तियों से संबंधित फाइलों को बारीकी से खंगाला जा रहा है। यह मामला विश्वविद्यालय के शुरुआती वर्षों (2009 से 2014) के बीच हुए कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक गड़बड़ियों से संबंधित है। गौरतलब है कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी रांची अपने स्थापना काल से ही विवादों में रही है। पूर्व में भी तत्कालीन ...