मेरठ, मई 13 -- सेंट्रल मार्केट मामले में हाईकोर्ट में दायर की गई अवमानना याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आवास एवं विकास परिषद से जवाब मांगा है। याचिका पर सुनवाई अब 2 जुलाई को होगी। आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने सेंट्रल मार्केट सहित शास्त्रीनगर में भू उपयोग परिवर्तन कर किए अवैध निर्माणों पर हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट द्वारा दिए ध्वस्तीकरण आदेशों का आवास विकास परिषद द्वारा पालन नहीं किए जाने की अवमानना याचिका दायर की है। सोमवार को इस याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति एमके गुप्ता एवं न्यायमूर्ति अनीश गुप्ता की खंडपीठ ने आवास एवं विकास परिषद से जवाब दाखिल करने को कहते हुए 2 जुलाई को सुनवाई का समय दिया है। लोकेश खुराना ने बताया परिषद कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.