मेरठ, अप्रैल 5 -- मेरठ। सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर व्यापारियों को अभी तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलने का समय नहीं मिल सका है। व्यापारियों को उम्मीद है कि उन्हें बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलने का समय दिया जाएगा। इसके लिए वे लगातार कोशिश कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 17 दिसंबर 2024 को सेंट्रल मार्केट स्थित आवासीय भूखंड संख्या 661/6 पर भू उपयोग परिवर्तन कर बनाए गए कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट को परिसर खाली करने के लिए व्यापारियों को तीन महीने का समय दिया था जो 17 मार्च को खत्म हो रहा था। लेकिन इस बीच व्यापारियों द्वारा दायर की गई टाइम एक्सटेंशन याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 17 मार्च को सुनवाई करते हुए आवास एवं विकास परिषद से 21 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने का समय देते हुए तब तक ध्वस्तीकरण की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.