मेरठ, दिसम्बर 11 -- सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त किये गए कॉम्पलेक्स ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद अब 1468 व्यावसायिक निर्माणों पर लटकी तलवार मामले में मेरठ व्यापार मंडल एवं अन्य व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि संसद में विशेष विधेयक लाकर मेरठ के सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर, जागृति विहार के 1468 व्यावसायिक निर्माणों को नियमित किया जाए। मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार जीतू सिंह नागपाल, जिला मंत्री उमाशंकर खटीक ने कहा कि ऐसा नहीं होने पर मेरठ व्यापार मंडल संसद का घेराव करेगा। ज्ञापन देने वालों में शाहबाज, कामिल, देवांश कोची, तरुण शर्मा, अंकित शर्मा, हिफ्जान रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...