मेरठ, जनवरी 28 -- सेंट्रल मार्केट प्रकरण में आस लगाए बैठे व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए आवास एवं विकास परिषद को आदेश का अनुपालन नहीं कराए जाने पर कड़ी फटकार लगाई और 6 सप्ताह के अंदर सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने बताया मंगलवार को कोर्ट नंबर 6 में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने प्रकरण की सुनवाई की। सेंट्रल मार्केट व्यापार संगठन और आवास विकास परिषद की तरफ से उनके अधिवक्ताओं ने पक्ष रखते हुए बताया सभी अवैध निर्माणों के शमन के लिए प्रस्ताव दिए गए हैं। अधिवक्ताओं की तरफ से इनके विनियमितीकरण की मांग की गई लेकिन कोर्ट ने राहत देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.