मेरठ, अप्रैल 21 -- सेंट्रल मार्केट मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके चलते व्यापारियों की सांसें अटकी हुई हैं। हालांकि व्यापारी नेता किशोर वाधवा ने कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि टाइम एक्सटेंशन मिलने से व्यापारियों को परिसर खाली करने में आसानी होगी। 17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने व्यापारियों की टाइम एक्सटेंशन मांग वाली याचिका स्वीकार करते हुए आवास विकास को जवाब दाखिल करने के लिए 21 दिन का समय देते हुए तब तक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया था। 17 दिसंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में सेंट्रल मार्केट स्थित आवासीय भूखंड संख्या 661/6 पर भू-उपयोग परिवर्तन कर बनाए कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने व्यापारियों को परिसर खाली करने को तीन माह का समय दिया था। दो सप्ताह के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.