मेरठ, मई 13 -- सेंट्रल मार्केट में आवासीय भूखंड पर बने व्यवासायिक कॉम्पलेक्स पर ध्वस्तीकरण की लटकी तलवार से व्यापारी सहमे हुए है। न्यायालय के आदेशों के बाद अब सिर्फ सरकार की तरफ ही व्यापारी टकटकी लगाए हुए हैं। ऐसे में सोमवार को उस समय राहत की उम्मीद जगी, जब राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के हस्तक्षेप से व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का समय मिल गया। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और महामंत्री संजय जैन के साथ व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मेरठ से लखनऊ के लिए रवाना हो गया। आज लखनऊ में मेरठ के व्यापारियों की सेंट्रल मार्केट मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होगी। व्यापारियों को उम्मीद है कि व्यापारियों प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.