मेरठ, मई 8 -- मेरठ। सेंट्रल मार्केट में सर्वोच्च न्यायालय के ध्वस्तीकरण के आदेशों से परेशान व्यापारी नेताओं ने बुधवार को भी जनसंपर्क किया। व्यापारी नेता सतीश चंद्र जैन, गौरव शर्मा, विपुल सिंघल बेगम ब्रिज रोड व्यापार संघ के पदाधिकारियों से ध्वस्तीकरण की समस्या को टालने हेतु विचार-विमर्श करने व किसी विपरीत परिस्थिति में अनिश्चितकालीन मेरठ बंदी का समर्थन लेने पहुंचे। बेगम ब्रिज रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र गोयल ने कहा की ध्वस्तीकरण कोई हल नहीं है। आज व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कैंट विधायक अमित अग्रवाल से मिलकर उनसे सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश पर विचार करने तथा सरकार से व्यापारियों को विकल्प जैसे शमन योजना लाकर व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति दिए जाने की बात रखेंगे। इस दौरान सुमित ग्रोवर, संचित अग्रवाल, अनिल राघव, बृजभूषण त्यागी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.