मेरठ, जून 28 -- सेंट्रल मार्केट के अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण का टेंडर डालने वाली फर्म ने एस्टीमेट रेट कम नहीं किए। फर्म ने एस्टीमेट रेट 1.67 करोड़ पर ही ध्वस्तीकरण करने का लेटर परिषद को थमा दिया। फर्म से जवाब आने के बाद अब परिषद अधिकारियों ने टेंडर को स्वीकृति के लिए परिषद मुख्यालय लखनऊ भेज दिया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू की जाएगी। सर्वोच्च अदालत ने 17 दिसंबर 2024 को सेंट्रल मार्केट में आवासीय भवन का भू उपयोग परिवर्तन कर बनाए गए व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स संख्या 661/6 को ध्वस्त करने के हाईकोर्ट के आदेश पर मुहर लगाते हुए इस जैसे अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। व्यापारियों को परिसर खाली करने के लिए 90 दिन का समय देने और इसके बाद आवास विकास को 15 दिन के अंदर अवैध निर्माण ध्वस्त करने को कहा था। अवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.