औरैया, फरवरी 11 -- औरैया, संवाददाता। किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लाभार्थियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 13 फरवरी को कृषि क्रेडिट आउटरीच कैंप आयोजित किया जाएगा। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि यह कैंप दोपहर 2 बजे नुमाइश मैदान के सामने स्थित पुरानी लकड़ी मंडी मैदान में लगेगा। कैंप में स्थानीय किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों एफपीओ, पशुपालकों, डेयरी, मत्स्य व पोल्ट्री से जुड़े उद्यमियों को कृषि ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें सरल प्रक्रिया के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा जाएगा। बैंक अधिकारियों के अनुसार किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी के तहत ऋण सुविधा, कम ब्याज दरों पर कृषि ऋण, त्वरित प्रक्रिया, कृषि यंत्र व मशीनरी, सिंचाई और कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.