देहरादून, फरवरी 7 -- देहरादून। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, देहरादून क्षेत्र में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई ऋण आउटरीच शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन क्षेत्र की सभी 42 शाखाओं में एक साथ किया गया, जिसका मुख्य कार्यक्रम एरोमेटिक प्लांट सेलाकुई में संपन्न हुआ। इस विशेष शिविर में क्षेत्रीय प्रमुख रामप्रमोद आनंद और मुख्य अतिथि के रूप में एरोमेटिक प्लांट के निदेशक डॉ. निपेंद्र चौहान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...