शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर, विधि संवाददाता। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद की शेष मतगणना शुक्रवार देर रात पूरी हुई। 12 फरवरी को हुए मतदान के बाद इस पद की गणना बाकी थी। कुल 12 प्रत्याशियों में से उमा तिवारी (गरिमा), सुबोध कुमार, इमरान अली, अभय प्रताप सिंह, अनुभव गुप्ता (हनी) और गौरव शुक्ला विजयी घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह दिखा। कार्यालय प्रभारी वेदपाल यादव ने बताया कि सभी निर्वाचित अधिवक्ताओं का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा। इसकी तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। महासचिव राजेश अवस्थी ने बताया कि जल्द ही शपथग्रहण को लेकर बैठक की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.