वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, संवाददाता। सेंट्रल बार एसोसिएशन के 20 पदों के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ, जिसमें 70.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधे लाल श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 77 प्रत्याशियों के मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतदान की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद गति में तेजी आई। सुबह 11 बजे तक 375 मत (4.91 प्रतिशत) पड़े थे। दोपहर 12 बजे तक 1344 मत (17.6 प्रतिशत), दोपहर एक बजे तक 2321 मत (30.39 प्रतिशत) और दोपहर दो बजे तक 3904 मत (51.12 प्रतिशत) डाले गए। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने तक कुल 5347 मत (70.02 प्रतिशत) पड़े। मतदान के लिए 95 बूथ बनाए गए थे और मतपत्र वितरण के लिए 17 टेबल लगाई गई थीं। चुनाव कराने के लिए 60 सहायक चुनाव अधिकारियों की तैन...