वाराणसी, दिसम्बर 20 -- वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शनिवार को नामांकन की तिथि समाप्त होने के बाद अध्यक्ष, महामंत्री समेत 20 पदों पर 77 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। 22 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। यह जानकारी वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष राधेलाल श्रीवास्तव ने दी। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 7, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 3, महामंत्री पद पर 11, कोषाध्यक्ष पद पर 5, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर 7, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर 2 तथा आय-व्यय निरीक्षक पद पर 2 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसके अलावा प्रबंध समिति (15 वर्ष से अधिक) के लिए 13 तथा प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम) श्रेणी में 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। तीन जनवरी को मतदान है। ...