वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी। टाउनहॉल स्थित भारतेंदु अकादमी के कार्यालय में रविवार को अकादमी और विनायक चेंबर की ओर से सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान भारतेंदु अकादमी के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी और विनायक चेंबर के विशाल सेठ ने सेन्ट्रल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, उपाध्यक्ष नृपेन्द्र प्रताप सिंह नन्हे, जितेन्द्र यादव और कोषाध्यक्ष सुनील मौर्य को को सम्मानित किया। इस अवसर पर गौतम कुमार झा, अमित मालवीय, सत्य प्रकाश सिंह सुनील, राघवेन्द्र दूबे, अजय उपाध्याय,विवेक सिंह, नित्यानंद राय, रवीन्द्र त्रिवेदी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...