वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, संवाददाता। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव और सदस्य संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 7636 मतदाता अध्यक्ष और महामंत्री समेत 20 पदों पर अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। इन पदों के लिए कुल 77 प्रत्याशी मैदान में है। मतदान के लिए 95 बूथ और 17 मतपत्र टेबल लगाए गए हैं। आजीवन सदस्यों के लिए भूतल पर मतदान की व्यवस्था हैं। जबकि, साधारण सदस्य प्रथम तल पर वोट डालेंगे। वहीं, मतदान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 60 सहायक चुनाव अधिकारी लगाए गए हैं। वहीं प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार में ताकत झोंक दी है। ये प्रत्याशी मैदान में अध्यक्ष: अमित कुमार तिवारी, आनंद कुमार मिश्र, कृपाशंकर सिंह, घनश्याम सिंह भेलखां, प्रभात सिंह चौहान, प...