शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- कचहरी परिसर में गुरुवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का माहौल पूरे दिन गर्म रहा। कड़े मुकाबले के बाद देर रात घोषित नतीजों में सरनाम सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया। परिणाम सामने आते ही उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों के साथ फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया और अधिवक्ताओं ने उनके साथ फोटो खिंचवाने में खासा उत्साह दिखाया। समर्थकों ने जुलूस निकालकर उन्हें सम्मानपूर्वक उनके आवास तक पहुंचाया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में सरनाम सिंह को कुल 681 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सतेन्द्र शुक्ला को करीब 528 वोट मिले। इस तरह सरनाम सिंह ने 153 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। महासचिव के पद पर 21 वोट से राजेश अवस्थी ने दीपक कुमार को हराया। रामेंद्र कुमार मिश्रा वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.