शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर का वार्षिक चुनाव बुधवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। चुनाव में कुल 1680 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 22 पदों के लिए 58 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज होगा। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर सबसे अधिक मुकाबला माना जा रहा है। इन पदों पर प्रत्याशियों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। चुनाव में जिले के कई जनप्रतिनिधि, जो अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हैं, मतदान करेंगे। इनमें वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, पुवायां विधायक चेतराम, विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस और भाजपा नेता उपेंद्र पाल सहित अन्य शामिल हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अनंत कुमार सिंह ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूर्णतः गोपनीय रहेगी और मतदाता मोबाइल का प्रयोग...