कानपुर, फरवरी 15 -- यात्रियों को सुरक्षित यात्रा और स्टालों पर खानपान वस्तुओं के नाम पर होने वाली ओवरचार्जिंग के मद्देनजर रविवार को आरपीएफ ने जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार के नेतृत्व में जवानों ने ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को यात्रा के दौरान सचेत रहने, अपने कीमती सामान का ध्यान रखने सहित कई बिंदुओं की जानकारी दी। फूड स्टाल जाकर वहां बैठे यात्रियों से बातचीत की। कहाकि किसी सामान का तय रेट से अधिक पैसा लेने की बात हो तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर फोन घुमाएं। ट्रेन सफर के दौरान किसी भी विपरीत परिस्थिति में आरपीएफ को कॉल कर जानकारी दें और मदद लें। फूड स्टॉल पर मौजूद यात्रियों को भी जागरूक किया। जागरूकता अभियान के दौरान मेरी सहेली और अन्य चीजों की भी जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.