कानपुर, फरवरी 13 -- गेट और जेम की शनिवार और रविवार को प्रस्तावित परीक्षा के अलावा संगम में शिवरात्रि पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। भीड़ के मद्देनजर आरपीएफ के आईजी प्रदीप गुप्त ने कानपुर आकर सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया। वहीं कानपुर सेंट्रल पोस्ट के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को परखने के साथ ही आने वाले परीक्षार्थियों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी भारी ओएन सिंह ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर उन्हें दोनों और बनाई गई होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। परीक्षार्थियों के रूटों की ट्रेन आने पर लाइन लगाकर प्लेटफार्मों पर इंट्री दी जाएगी। इसके इतर रात के समय फुट ओवर ब्रिज में ही भीड़ रोक दिया जाएगा ताकि अकाऱण प्लेटफार्मों पर शनिवार और रविवार को लोड न पड़े। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.