बक्सर, दिसम्बर 31 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेंट्रल जेल के 18 बंदियों ने इग्नू की परीक्षा दी। चौबीस बंदियों ने इनरोलमेंट कराया था, लेकिन छह परीक्षा नहीं दे पाये। जेल सुपरिंटेंडेंट ज्ञानिता गौरव ने बताया कि जेल में इग्नू का सेंटर पहले से चल रहा है। कुल चौबीस बंदियों ने फूड एंड न्यूट्रीशन के सर्टिफिकेट कोर्स में इनरोलमेंट कराया था। छह माह तक सभी ने इग्नू की ओर से उपलब्ध कराई गई पाठ्य सामग्री के सहारे पढ़ाई की। इग्नू ने जेल में ही इनकी परीक्षा ली। चौबीस में से अठारह बंदी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें विभिन्न अपराधों में सजा काट रहे बंदी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.