सहारनपुर, अगस्त 2 -- सहारनपुर। रोटरी क्लब सेंट्रल का 31वां अधिष्ठापन समारोह महानगर स्थित एक सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ रीता कालरा, राजपाल सिंह एवं सिकंदर वीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जिसके बाद पूर्व सचिव देवेंद्र वधवा ने वर्ष 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. गिरीश डांग, सचिव रमणीक सिंह सचदेवा एवं कोषाध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं अन्य सदस्यों ने भी विचार व्यक्त किए। पूर्व अध्यक्ष एड राजेश कपूर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान रजत अरोड़ा, राज कपूर, राजीव, आलोक अरोड़ा, अशोक खुराना, विजय बत्रा, डॉ शोभित माथुर, डॉ बरखा माथुर, अनिल और डॉ सत्प्रकाश सैनी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.