गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तारामंडल रोड सहित इसकी सभी शाखाओं में पं. टीएन मिश्र की जयंती श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा पर निदेशक संजय कुमार मिश्र ने माल्यार्पण कर उनके शिक्षा दर्शन और उपलब्धियों को याद किया। उन्होंने कहा कि पं. टीएन मिश्र का उद्देश्य मध्यम वर्ग के बच्चों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम शिक्षा उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में सांस्कृतिक निदेशिका अनुराधा मिश्रा, उपनिदेशक अमन आकाश मिश्र, उपनिदेशिका सोनी मिश्रा, प्रधानाचार्य उमेश कुमार मिश्र सहित अन्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं द्वारा समाजसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और छात्...