दरभंगा, जनवरी 7 -- दरभंगा। डीएमसीएच के अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद डॉ. जगदीश चंद्रा ने कई प्राथमिकताएं तय की हैं। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सेंट्रल इंटेंसिव केयर यूनिट शुरू करने की उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता अगर रंग लाती है तो डीएमसीएच में कई जिलों के मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। उन्हें पटना, दिल्ली, मुंबई आदि जाने से छुटकारा मिल जाएगा। मंगलवार को 'हिन्दुस्तान' से विशेष बातचीत में डॉ. चंद्रा ने कहा कि फिलहाल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सेंट्रल आईसीयू के अभाव में सीरियस हेड इंजरी, स्ट्रोक, बर्न आदि के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करना पड़ता है। मरीजों को इससे छुटकारा दिलाने के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सेंट्रल आईसीयू का संचालन बहुत जरूरी है। सभी विभागाध्यक्ष भी इसे जरूरी मान रहे हैं। डॉ. चं...