सिमडेगा, मई 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सेंट्रल अंजुमन के द्वारा बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के निर्वतमान डीसी अजय कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर डीसी अजय कुमार सिंह ने अंजुमन के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में उन्हें अंजुमन का जो सहयोग मिला है उसे हमेशा याद रखेगें। उन्होंने अंजुमन के द्वारा किए जाने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अन्य आयोजनों के लिए बधाई देते हुए कहा कि जिले के समाजिक सौहार्द को बनाए रखने की जिम्मेवारी आप सबों की है। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हुए जिले के विकास को तेज गति देने की बात कही। मौके पर अंजुमन के सदर मो ग्यास ने भी निर्वतमान डीसी अजय कुमार सिंह के द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्वतमान डीसी हमेशा दिल में रहेगें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.