रांची, मई 16 -- रांची, संवाददाता। सेंटेविटा अस्पताल ने शुक्रवार को 'बीट द हीट' अभियान चलाया। सामाजिक जिम्मेदारी के तहत इस अभियान में अस्पताल ने गर्मियों के दौरान ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इसमें मास्क, ओआरएस और छाते शामिल थे। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि समाज के उन स्तंभों की मदद करना भी है जो हमारी सुरक्षा के लिए लगातार काम करते हैं। यह पहल हमारे 'बीट द हीट' अभियान का हिस्सा है और हम इसे आगे भी जारी रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.