नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्र.सं। किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट 29-30 नवंबर को त्रिवेणी एम्फीथिएटर में सेंटर-स्टेज वीकेंड का तीसरा संस्करण आयोजित कर रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम में शाम 7 बजे से युवा परफॉर्मिंग आर्टिस्ट अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 29 नवंबर को कर्नाटक शास्त्रीय संगीत के युवा गायक राहुल वेल्लाल और प्लेबैक सिंगर उथरा उन्नीकृष्णन सुरों का समां बांधेंगे। 30 नवंबर को ओडिसी नृत्यांगना रागिन्नी हिंदोचा और भरतनाट्यम कलाकार प्रीतम दास प्रस्तुति देंगे। प्रवेश निःशुल्क रहेगा और सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...