अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की आत्मा कहे जाने वाले सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के चुनाव में नया मोड़ आ गया है। व्यापार मंडल का चुनाव आपसी गुटबाजी व राजनीतिक की भेंट चढ़ गया है। तीन दिन पहले सेंटर प्वाइंट चुनाव के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए और बुधवार 10 दिसंबर को संरक्षक मंडल ने बैठकर चुनाव स्थगित कर दिया। मामला यहीं नहीं थमा। संरक्षक मंडल ने अपने पदों से सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे दिया और कहा कि अब चुनाव प्रक्रिया को नया संरक्षक मंडल कराएगा। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल का चुनाव वोटिंग प्रक्रिया के तहत होता है। सेंटर प्वाइंट के करीब 300 से अधिक वोटर हैं। सेंटर प्वाइंट व्यापर मंडल का चुनाव तीन साल के लिए होता है। इस बार चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही कुछ ठीक नहीं चल रहा था। पहले भी दो बार नामा...