प्रयागराज, सितम्बर 16 -- प्रयागराज। कौशाम्बी के कोखराज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण करीब दस हेक्टेयर भूमि में किया गया है। सेंटर में उद्यान विभाग की ओर से फलदार पौधों को रोपित करने की तैयारी चल रही है। आम और अमरूद की बागवानी के साथ ही कौशाम्बी में केले की खेती भी बड़े स्तर पर की जाती है। इसी को देखते हुए उद्यान विभाग और इजराइल के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तकनीक का निर्माण किया गया है। उद्यान विभाग के मुताबिक सेंटर में हर साल करीब 50 हजार फलदार पौधे तैयार किए जाएंगे। अत्याधुनिक खेती और बागवानी के मामले में इजराइल अन्य देशों के मुकाबले आगे है। वर्तमान में इजराइल की मदद से इस तकनीक को देश में बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में कौशाम्बी के कोखराज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण किया गया है। इसमें हाईटेक नर्सरी, पॉली हाउस, नेट हाउस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.