गाज़ियाबाद, जनवरी 31 -- - डीपीएसजी डासना में बीआर शर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। डीपीएसजी डासना के मैदान में शनिवार को बीआर शर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गया। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और दिनेश राज अकादमी के बीच मैच हुआ, जिसमें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने छह विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने गेंदबाजी चुनी। दिनेश राज अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 89 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। शौर्य शर्मा ने 34 रन का योगदान दिया। ‌विरोधी टीम से अथर्व ने तीन और पृथ्वी ने दो विकेट लिए। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की टीम ने 17.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए। अक्षत मेहता ने नाबाद 56 रन बनाए। दिनेश राज अकादमी से उर्वी ने दो विकेट लिए। अक्षत मेहता मैन ऑफ द मैच बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...