बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होंगे जिले के 102 स्कूल रहुई प्रखंड में बीडीओ ने चिह्नित स्कूलों के प्राचार्यों के साथ की बैठक इन स्कूलों पर अधिकारियों की रहेगी पैनी नजर, बुनियादी सुविधाओं से होगा लैस हर प्रखंड में 5-5 विद्यालयों को किया गया चिह्नित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर जिला प्रशासन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का कर रहा प्रयास फोटो : रहुई बीडीओ : रहुई प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्राचार्यो के साथ बैठक करते बीडीओ धर्मराज कुमार व अन्य। रहुई, निज संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा जिले के 102 विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हर प्रखंड से सुदूरवर्ती व शहरी क्षेत्र के पांच विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। विद्यालयों में नामांकित बच्चों को ग...