जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- जमशेदपुर। आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से रविवार को आइसेक प्रांगण, करनडीह में सप्ताहिक एकता बैठक और एकता प्रार्थना का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सेंगेल ने सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू पर जारी डाक टिकट दिवस मनाया। आज ही के दिन सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के प्रयास से कड़िया मुंडा और स्व. तपन सिकदर की उपस्थिति में 6 अप्रैल, 2002 को प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने संताल हूल के महानायक सिदो मुर्मू-कान्हू मुर्मू पर डाक टिकट जारी किया था। बैठक में केन्द्रीय के सेंगेल संयोजक बिमो मुर्मू, करनडीह बोदरा टोला सेंगेल माझी छिता मुर्मू, पोटका प्रखंड सेंगेल परगना सनत बास्के, किसुन हांसदा, शेखर चन्द्र मुर्मू, सालखन मुर्मू जूनियर, राम मुर्मू, होना मुर्मू आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.