बुलंदशहर, फरवरी 21 -- गुलावठी ब्लॉक के सेंगड़ापीर गांव में खसरे (मिजल्स) का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव में जांच के दौरान चार और बच्चों में खसरे के लक्षण पाए गए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। प्रभावित बच्चों को उपचार देने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे गांव में अपनी निगरानी बढ़ा दी है। सेंगड़ापीर गांव में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम गांव पहुंचकर टीका लगाने में जुट गई है। टीम घर-घर जाकर बच्चों की सेहत का हाल जान रही है। जिन चार नए बच्चों में संक्रमण मिला है, उन्हें दवाएं उपलब्ध कराकर आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि यदि किसी भी बच्चे के शरीर पर लाल दाने या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखें, तो तत्काल इसकी ...