महाराजगंज, जनवरी 20 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों दहशत का साया है। कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के बीच जंगल से निकलकर आबादी की ओर रुख कर रहे हिंसक वन्यजीवों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। आलम यह है कि पिछले दस दिनों के भीतर दो लड़कियों को वन्यजीवों ने अपना निवाला बना लिया है, जिससे सीमावर्ती दर्जनों गांवों में अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई है। जनवरी की शुरुआत से ही तराई के इस इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है। वन विशेषज्ञों के अनुसार जीरो विजिबिलिटी के चलते वन्यजीव रास्ता भटक कर जंगल की सीमाओं को पार कर खेतों और रिहाइशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। गन्ने के ऊंचे खेत इन जानवरों के लिए सुरक्षित छिपने की जगह बन गए हैं, जहां से वे अचानक हमला कर रहे हैं। शावकों की सुरक्षा को मादा वन्यजीव संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.