सीवान, मई 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक रविवार को हुई। बैठक में 14 व 15 जून को बड़हरिया में दो दिवसीय सृजन शिविर लगाने का निर्णय हुआ। शिविर में कांग्रेस पार्टी माई -बहिन मान योजना की गारंटी कार्ड महिलाओं से भरवाएगी। शिविर में जिले से चयनित कार्यकर्ता व नेता हिस्सा लेंगे। शिविर का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्तमान परिदृश्य के हिसाब से राजनीतिक व सांगठनिक रूप से तैयार करना है। बैठक में पूरे जिले में संगठन को चुस्त -दुरुस्त बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य संदेश कांग्रेस पार्टी की गांव कमिटी को जीवंत व बूथ कमिटी को सक्रिय करना है. इसी के मद्देनजर दो दिवसीय सृजन शिविर जिले में लगेगा। कांग्रेस पार्टी माई -बहिन मान योजना का गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.