रांची, दिसम्बर 3 -- रांची। सृजन वैली स्कूल में बुधवार को हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 3 से 6 तक के छात्रों को दो समूहों में बांटा गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली और आत्मविश्वासपूर्ण भाषण प्रस्तुत किए। समूह एक में आराध्या राज प्रथम, जबकि पीहू कुमारी और यश कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। समूह दो में अनन्या ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अश्विनी कुमार और जिया कुमारी संयुक्त द्वितीय रहे। स्कूल के निदेशक प्रमोद अग्रवाल, अकादमिक निदेशक रेणु अग्रवाल और प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...