रांची, फरवरी 13 -- रांची। पिठोरिया स्थित सृजन वैली स्कूल में शुक्रवार को सीसीएल द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सीसीएल अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों ने स्थानीय लोगों के रक्तचाप, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन सहित कई सामान्य जांच की। विद्यालय के निदेशक प्रमोद अग्रवाल ने सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर से ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों लोग लाभान्वित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...