जामताड़ा, जनवरी 28 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि।पाल बगान स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की अध्यक्षा सविता तिवारी के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर भारत की लोकतांत्रिक परंपरा एवं संविधान के मूल्यों को उजागर किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। अपने संबोधन में विद्यालय की अध्यक्षा ने विद्यार्थियों को संविधान में निहित आदर्शों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने जीवन में अपनाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.