मेरठ, फरवरी 12 -- सरधना। बीती आठ फरवरी केा शांति निकेतन विद्यापीठ में आयोजित हुई सृजन ड्राइंग प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा समीक्षा भोसले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। समीक्षा भोसले को उनकी रचनात्मक प्रतिभा एवं कला कौशल के लिए 1100 रुपये का नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन व प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा एवं समस्त शिक्षकगणों ने समीक्षा भोसले को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...