भागलपुर, मार्च 24 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव भागलपुर, वरीय संवाददाता। सृजन घोटाला की नई चार्जशीट में आरोपित कई बैंककर्मियों पर फिर से गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने चार बैंककर्मियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। बीते दिनों बैंक अधिकारी हरेकृष्ण अदक, प्रेम कुमार सिन्हा, वरुण कुमार और तपन राय को स्पेशल जज ने जमानत देने से इंकार कर दिया। अब पांचवें बैंककर्मी दिलीप कुमार ठाकुर की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई शेष है। दिलीप ठाकुर की अर्जी पर सोमवार को यानी 24 मार्च को स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा करीब 100 करोड़ के मामले में वर्ष 2020 में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोपित बनाए गए हैं। सीबीआई की नई चार्जशीट में कई अधिकारी ऐसे हैं, जो पूर्व के मामले में जेल भी गए थे। जानिए, किस मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.