प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- साहित्यिक संस्था काव्यांगन की ओर से शनिवार को एलनगंज स्थित राज्य शिक्षा संस्थान के अतिथि गृह में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। मुख्य अतिथि नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विक्रम सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता साहित्यकार महेन्द्र राय ने की। अतिथियों ने संस्था के संस्थापक डॉ. रामकृष्ण शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के परिवेश में साहित्य सृजन की साधना बहुत श्रमसाध्य है। उसके बावजूद आत्मसंतुष्टि के निमित्त भी साहित्यकार सृजन सरोकार की परंपरा को समृद्ध कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त महाधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि साहित्य मानव को पशुता से देवत्व की ओर ले जाता है। आजादी के आंदोलन और सामाजिक परिवर्तन में रचनाकारों का अहम योगदान रहा है। राष्ट...