पीलीभीत, अगस्त 18 -- उप्र कांग्रेस की ओर से कृष्ण कुमार शर्मा को पीलीभीत में संगठन सृजन अभियान के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यहां पहुंचकर उन्होंने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस के कार्य की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहराध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने संगठन सृजन अभियान के अंतिम चरण में संपूर्ण जिले में सभी जिला कमेटी, शहर कमेटी, ब्लॉक कमेटी, नगर कमेटी, ग्राम पंचायत, बूथ लेवल जिला एवं शहर कांग्रेस ने जो कार्य किया। उनकी सूचना जिलाध्यक्ष हरप्रीत चब्बा, शहर अध्यक्ष श्री कृष्ण गंगवार ने नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा को दी। बैठक में संगठन सृजन अभियान के ऑब्जर्वर असलम चौधरी, जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहर अध्यक्ष श्री कृष्ण गंगवार, नरेश शुक्ला, हरीश मौर्य सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी रहे।

हिंदी हिन...