महोबा, फरवरी 14 -- महोबा,संवाददाता। सूर्य महोत्सव में बुंदेली विधाओं पर कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई जबकि पर्यटन एवं इतिहास संगोष्ठी पर वीरभूमि के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। कवि सम्मेलन में कवियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित रचनाओं से महौल बनाया गया। सूर्य महोत्सव में सायंकालीन कार्यक्रम की शुरुआत आल्हा गायक अनुज सिंह व परशुराम द्वारा आल्हा गायन के साथ की गई। इसके बाद कृष्ण मोहन नायक ने बुंदेली विधाओं पर प्रस्तुति दी। हरविंद कुमार नीरज ने बुंदेली लोक गायन प्रस्तुत किया जबकि राधा प्रजापति के राई नृत्य को सराहा गया। सपना बुंदेली ग्रुप ने हरदौल नाटिका की प्रस्तुति दी जबकि दीवान हरदौल नाटिका के माध्यम से भी हरदौल के जीवन पर प्रकाश डाला गया। श्याम जादूगर द्वारा शो के माध्यम से मनोरंजन कराया गया इसके बाद शनिवार को पर्यटन एवं इतिहास संग...