महोबा, फरवरी 16 -- महोबा, संवाददाता। सूर्य महोत्सव में दीवारी नृत्य की कलाकारों के द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। जबकि आल्हा गायन से कलाकारों ने वीर रस का संचार करते हुए लोगों में जोश भरने का काम किया। अमर शहीदों पर आधारित नाटक देख लोगों की आंखें नम हो गई। सूर्य महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से कराई गई। हीरालाल साहू और राजपाल के द्वारा आल्हा गायन की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। वीर आल्हा ऊदल की लड़ाईयों का वर्णन किया गया। चंदन राजपूत ने बुंदेली लोक धुन पर धमाल मचाया। तो लखनलाल यादव की दीवारी नृत्य की प्रस्तुति दी। अवधी लोक गायन के युवा कलाकार सत्यांशु पटेल ने भोजपुरी एवं अवधी गीतों की प्रस्तुति दी। श्याम बाबू और उनके साथियों ने राजस्थानी लोकगीतों की धुन पर नृत्य पेश किया गया। जितेंद्र चौरसिया और शरद अनुरागी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.