हजारीबाग, अक्टूबर 12 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। भास्कर धाम सूर्य मंदिर परिसर में विभिन्न तरह के विकास एवं सुंदरीकरण कार्यों में लोगों की सहभागिता बनाने को लेकर सूर्य मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। इसमें सूर्य मंदिर निर्माण कमेटी के पदाधिकारी, गणमान्य और कई स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता रामेश्वर सिंह ने की। बैठक में सूर्य मंदिर के निर्माण के बाद अब इसके सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों में लोगों की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा हुई। इसमें एक नई कमेटी का गठन का प्रस्ताव लिया गया। सूर्य मंदिर विकास समिति के नाम से गठित इस कमेटी में पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अनुज कुमार सोनी, उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया अशोक कुमार गुप्ता, मनोज शीतल, संदीप कसेरा, धीरज सोनी, नीतिश बरनवाल, सचिव ओमकार नाथ शर्मा, सहसचिव वरुण कुमार, महेश प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.