जमशेदपुर, फरवरी 22 -- जमशेदपुर। सूर्य मंदिर परिसर सिदगोड़ा स्थित शंख मैदान में राम मंदिर के स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर आज से संगीतमय रामकथा का शुभारंभ होने जा रहा है। कथा की पूर्णाहुति 28 फरवरी को होगी। प्रत्येक दिन कथा अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। इस बार कथा सुनाने के लिए वृंदावन से पधारे कथा वाचक आचार्य राजेन्द्र जी महाराज पहुंच चुके हैं। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...