कोडरमा, फरवरी 5 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम भोंडो में ग्रामीणों की एक बैठक हुई, जिसमें सूर्य मंदिर निर्माण समिति पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में भोंडो में सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि बेंगादाह छठ तालाब में जल मंदिर जमुआ के तर्ज पर पानी के बीच सूर्य मंदिर निर्माण किया जायेगा। इसके लिए रामनवमी के दिन सूर्य मंदिर निर्माण का नीव रखा जायेगा। बैठक में पूर्व मुखिया लालदेव साव, सुखदेव साव, पंसस प्रेम साव, बोलबम साव, सीताराम साव, किशोर कुमार, मोहन साव, लखन साव समेत कई कई ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.