बोकारो, मार्च 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर के सेक्टर चार एफ स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बुधवार को मां राजराजेश्वरी महालक्ष्मी महायज्ञ विधिवत रूप से शुरू हो गया l जिसमें बनारस से आए चतुर्वेदी ब्राह्मणों की ओर से यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच सबसे पहले वेद पूजन किया गया l आचार्य के मंत्र उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा l यज्ञ शाला में पंचांग पूजा के बाद देवी पूजा, वास्तु पूजा, द्वारपाल पूजा, क्षेत्रपाल पूजा व नवग्रह पूजा के बाद हवन कार्यक्रम शुरू किया गया। इस महायज्ञ के अवसर पर नगर के महिला व पुरुष भक्त श्रद्धालु यज्ञ मंडप में प्रवेश कर वेदी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए l इस अवसर पर वेद मूर्ति आचार्य डॉ अनिल कुमार पांडे ने विधिपूर्वक विधि पूजन कराया l जबकि संध्या समय कथावाचक आचार्य श्रीधर ओझा की ओर से श्रीमद् देवी महालक्ष्मी भागवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.