औरंगाबाद, फरवरी 6 -- रफीगंज प्रखंड के गोरडीहा पंचायत अंतर्गत गोरडीहा गांव में प्रज्ञा धाम वृंदावन के आचार्य गौरीश पाण्डेय के तत्वावधान में सातदिवसीय श्री सूर्य नारायण प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष महेंद्र साव उर्फ कृष्ण कुमार गुप्ता, सचिव कपिंद्र कुमार यादव और कोषाध्यक्ष विसुन देव दास ने बताया कि गोरडीहा गांव के छठ घाट के पास स्थित विशाल तालाब में नवनिर्मित सूर्य मंदिर में श्री सूर्य नारायण भगवान की प्रतिमा स्थापना को लेकर यज्ञ तीन फरवरी से प्रारंभ होकर नौ फरवरी तक चलेगा। यज्ञ का अनुष्ठान विनोद कुमार मिश्र और चंदन मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार से कराया जा रहा है, जबकि यजमान के रूप में प्रमोद साव उर्फ सेठ जी, अरुण कुमार, डॉ. निर्भय, शिवराज साव और युगेश किशोर गुप्ता शामिल हैं। प्रतिद...