जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय स्थित इनडोर स्टेडियम में योगासन भारत के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत विशेष सूर्य नमस्कार सत्र का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने भाग लेकर सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। रथ सप्तमी से 19 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से छात्राओं को योग और अनुशासन के प्रति जागरूक किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग और जिला सचिव मलय कुमार डे के नेतृत्व में संपन्न हुए सत्र में पीजी योग, सर्टिफिकेट कोर्स, बीपीएड, एनसीसी और एनएसएस सहित हॉस्टल की छात्राओं ने सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षा संकायाध्यक्ष डॉ. कामिनी कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.